-->

आजादी का अमृत महोत्‍सव : ONGC ने तेल निकालने की जगहों पर छात्रों के लिए अध्‍ययन भ्रमण जारी रखा

आजादी का अमृत महोत्‍सव : ONGC ने तेल निकालने की जगहों पर छात्रों के लिए अध्‍ययन भ्रमण जारी रखा
आजादी का अमृत महोत्‍सव : ONGC ने तेल निकालने की जगहों पर छात्रों के लिए अध्‍ययन भ्रमण जारी रखा

21 Oct 2021:  आजादी का अमृत महोत्सव - भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के क्रम में – तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने अपने चार कार्यस्थलों पर छात्रों के लिए क्षेत्र के दौरों का आयोजन किया। गुजरात के अंकलेश्वर एसेट ने 5-6 अक्टूबर के दौरान केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों के लिए तेल प्रतिष्ठानों और रिग का अध्ययन दौरा कराया। छात्रों को चार बैचों में विभाजित किया गया था, प्रत्येक दिन दो बैचों ने अंकलेश्वर के सेंट्रल टैंक फार्म और वोक-ओवर रिग का दौरा किया। छात्रों को इन क्षेत्रों से तेल उत्पादन की तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई।

अगरतला में ONGC कॉलोनी में केन्‍द्रीय विद्यालय के लगभग 60 छात्रों ने 7 अक्टूबर को वहां तेल निकालने की जगहों का दौरा किया। तेल निकालने के स्थल पर, छात्रों को ओएनजीसी और उसके ऊर्जा व्यवसाय के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। बाद में, छात्रों को तेल निकालने के स्‍थानों और इसके प्रमुख बिंदुओं जैसे क्रिसमस ट्री, प्रोसेस एरिया और डिहाइड्रेशन यूनिट और मैनिफोल्ड एरिया का विस्‍तृत वर्णन दिया गया।


ऊपरी असम में ओएनजीसी के कार्यस्थलों ने कॉलेज के छात्रों के लिए बोरहोला में तेल प्रतिष्ठानों की एक दिवसीय अध्ययन यात्रा का आयोजन किया। 4-8 अक्टूबर 2021 के दौरान प्रतिदिन 20 छात्रों के समूह में बोरहोला में तेल प्रतिष्ठानों का दौरा करने की व्यवस्था की गई थी। जोरहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के साठ छात्र, वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के एचआरएच प्रिंस के 20 छात्रों और जेबी कॉलेज के 20 छात्रों को शामिल किया गया था।

असम एसेट ने सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए 8 अक्टूबर 2021 को केन्‍द्रीय विद्यालय, शिवसागर (कक्षा-XI और XII) के 100 छात्रों के 25-25 के चार समूहों में ONGC उत्पादन प्रतिष्ठानों और गेलेकी फील्ड में ड्रिलिंग रिग की अध्ययन यात्रा की व्यवस्था की। उपकरण के साथ कार्यों की बुनियादी जानकारी देने के लिए प्रत्येक ड्रिल साइट औरGGS से मेंटर्स को नामित किया गया था।

इससे पहले, 9 अक्टूबर 2021 को, ONGC ने राजमुंदरी के गोदावरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (GIET) से लगभग 25 छात्रों के पांच समूहों के लिए टाटीपाका में अपनी मिनी रिफाइनरी और केसनपल्ली में गैस कलेक्टिंग स्टेशन के लिए दौरे आयोजित किए। सितम्‍बर में, ONGC ने केन्‍द्रीय विद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेजों के पांच छात्र समूहों के लिए क्षेत्रीय दौरों का आयोजन किया था। महारत्न के पांच तेल क्षेत्र स्थानों- अहमदाबाद, मेहसाणा, अंकलेश्वर, खंभात और कावेरी में 1 से 15 सितम्‍बर के दौरान अध्ययन दौरों का आयोजन किया गया।

इन यात्राओं का उद्देश्य छात्रों को ONGC के विभिन्न तेल-क्षेत्र संचालन के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करना है, ताकि उभरते हुए इंजीनियरों के बीच राष्ट्र निर्माण के प्रयासों के लिए एक जुनून पैदा किया जा सके। covid-19 को फैलने से रोकने के लिए सभी SOP और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी अध्‍ययन दौरे आयोजित किए जाते हैं।


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOPNG) के तत्वावधान में, ONGC सितम्‍बर 2021 से जनवरी 2022 के दौरान 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' (AKAM) के अंतर्गत 25 समूहों के अध्ययन दौरों का आयोजन कर रहा है, जिसमें प्रत्येक समूह में लगभग 100 छात्र शामिल हैं। इस AKAM के अंतर्गत, ONGC देश के स्वदेशी हस्तशिल्प क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करने के लिए अन्य तेल सार्वजनिक उपक्रमों के साथ भी सहयोग कर रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत केन्‍द्र के सार्वजनिक उद्यम 15 अगस्त 2022 तक देशभर में 75 विभिन्न हस्तशिल्प परियोजनाएं शुरू करेंगे। इनमें, ONGC ने अग्रणी भूमिका निभाई है और 15 परियोजनाओं में सहयोग कर रही है।

 

Post a Comment

Thanks for messaging us. If you have any doubts. Please let me know.

Previous Post Next Post

Offer

<

Mega Offer