-->

In Assam floods, more than 18,35,500 people are still affected

Assam Floods: एक आधिकारिक खबरों में कहा गया है कि असम की बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ हैं, क्योंकि प्रभावित लोगों की संख्या पिछले दिन के 22.17 लाख से घटकर 18.35 लाख से अधिक हो गई, जबकि बाढ़ के कारण पांच और लोगों की जान चली गई।

Assam Floods
Assam Floods: असम बाढ़ में  23 जिलों में बाढ़ से अब भी 18,35,500 से अधिक लोग प्रभावित हैं


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा जारी दैनिक खबरों के अनुसार, दिन के दौरान करीमगंज, लखीमपुर, नगांव और शिवसागर जिलों में विभिन्न स्थानों पर पांच लोग डूब गए। राज्य भर में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण हताहतों की कुल संख्या बढ़कर 179 हो गई।

असम बाढ़ में  23 जिलों में बाढ़ से अब भी 18,35,500 से अधिक लोग प्रभावित हैं, और 5 लोगों की मौत हने का खबर हैं। 

करीब दो सप्ताह से पानी में डूबे कछार जिले के सिलचर कस्बे में भी स्थिति में सुधार हो रहा है। एक अंतर-मंत्रालयी दल ने नुकसान का आकलन करने के लिए कुछ बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने के बाद यहां मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ और अन्य हितधारकों के साथ बैठक की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बरुआ ने टीम के सदस्यों से अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द केंद्र को सौंपने का अनुरोध किया ताकि राज्य सरकार को और अधिक केंद्रीय धन जल्दी मिल सके।


Post a Comment

Thanks for messaging us. If you have any doubts. Please let me know.

Previous Post Next Post

Offer

<

Mega Offer