-->

Swatantrata meaning in hindi | स्वतंत्रता से क्या मतलब है | Speech by Kajal Sah


Watch the video on YouTube here: https://youtu.be/pYhv5SgZIq4

Swatantrata meaning in hindi;स्वतंत्रता शब्द का अंग्रेजी पर्याय " लिबर्टी " लेटिन भाषा का " लिबर " शब्द से बना है जिसका अर्थ मुक्त या स्वतंत्र या बन्धनों का अभाव होता है। ... स्पेन्सर बंधनों के अभाव को स्वतंत्रता मानते है। काॅन्ट ने स्वतंत्रता को स्वतंत्र नैतिक संकल्प के अनिवार्य आदेशों का पालन माना है।

स्वतंत्रता आधुनिक काल का प्रमुख राजनैतिक दर्शन है। यह उस दशा का बोध कराती है जिसमें कोई राष्ट्र, देश या राज्य द्वारा अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने पर किसी दूसरे व्यक्ति/ समाज/ देश का किसी प्रकार का प्रतिबन्ध या मनाही नहीं होती। अर्थात स्वतंत्र देश/ राष्ट्र/ राज्य के सदस्य स्वशासन (सेल्फ-गवर्नमेन्ट) से शासित होते हैं।
वास्तव में देखा जाय तो समानता स्वतंत्रता को आधार प्रदान करती है। एक ऐसे राज्य में जिसमें समानता नहीं,स्वतंत्रता हो ही नहीं सकती। राजनीतिक समानता,सामाजिक समानता व नागरिक समानता के अभाव में वास्तविक स्वतंत्रता की स्थापना नहीं की जा सकती। इसी प्रकार आर्थिक समानता के बिना वास्तविक समानता स्थापित नहीं की जा सकती।

फ्रीडम में मूल शब्द है फ्री अथात् स्वतंत्र, पर इस स्वतंत्रता में नियंत्रण है। स्वतंत्रता में मूल शब्द 'तन्त्र' है। इसमें 'स्व' उपसर्ग तथा 'ता' प्रत्यय लगा हुआ है, इसका अभिप्राय है कि अपने नियमों व पिरनियमों में आबद्ध मुक्ति। स्वतंत्रता व्यक्ति के व्यकित्व के सम्पूर्ण एवं प्राकृतिक विकास हेतु अति आवश्यक है।
वास्तविकता यह है कि दोनों परिस्थितियों में से किसी एक को ही प्रतिस्थापित किया जा सकता है। स्वतन्त्रता और समानता एक: दूसरे की पूरक हैं-इस मत के समर्थक रूसो, पोलार्ड, हरबर्ट डीन आदि हैं। रूसो ने लिखा है-”समानता के बिना स्वतन्त्रता जीवित नहीं रह सकती।”

Tags: स्वतंत्रता क्या है परिभाषा,
निजी स्वतंत्रता क्या है,
स्वतंत्रता के अधिकार से आपका क्या अभिप्राय है,
नकारात्मक स्वतंत्रता का क्या अर्थ है,
स्वतंत्रता का अर्थ, परिभाषा और महत्व का वर्णन कीजिए,
स्वतंत्रता से आप क्या समझते हैं? स्वतंत्रता के नकारात्मक एवं सकारात्मक आयामों की विवेचना कीजिए,
स्वतंत्रता के कितने प्रकार होते हैं,
प्राकृतिक स्वतंत्रता से आपका क्या अभिप्राय है,

स्वतंत्रता क्या है परिभाषा



Post a Comment

Thanks for messaging us. If you have any doubts. Please let me know.

Previous Post Next Post

Offer

<

Mega Offer