-->

भारत 100 करोड़ टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। आंकड़ा 102.10 करोड़ के पार पहुंचा

24 Oct 2021:  भारत में कुल कोविड टीकाकरण कवरेज का आंकड़ा 102.10 करोड़ के पार पहुंचा, पिछले 24 घंटों में 77 लाख से अधिक टीके लगाए गए, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.17 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद उच्चतम है. 


पिछले 24 घंटों में 15,906 नये मामले सामने आए, भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या (1,72,594) है, जो पिछले 235 दिन में सबसे कम आंकड़ा है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.23 प्रतिशत) पिछले एक महीने से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है. 

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 77,40,676 खुराकें दी गई हैं। भारत 100 करोड़ टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 102.10 करोड़ (1,02,10,43,258) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,01,28,910 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।

आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:


HCWs

1st Dose

1,03,78,202

2nd Dose

91,47,348

 

FLWs

1st Dose

1,83,69,369

2nd Dose

1,57,13,610

 

Age Group 18-44 years

1st Dose

40,66,93,956

2nd Dose

12,57,05,164

 

Age Group 45-59 years

1st Dose

17,19,01,451

2nd Dose

9,09,49,627

 

Over 60 years

1st Dose

10,80,56,100

2nd Dose

6,37,94,200

Total

1,02,10,43,258


पिछले 24 घंटों में 16,479 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक)जो इस समय 3,35,48,605 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.17 प्रतिशत हैजो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

भारत 100 करोड़ टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। आंकड़ा 102.10 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले लगातार 119 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

पिछले 24 घंटों में कुल 15,906 नये मामले सामने आये।

सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल लाख से नीचे आ चुकी है और इस समय यह 1,72,594 हैजो 235 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.51 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा हैइसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,40,158 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.97 करोड़ से अधिक (59,97,71,320) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गईतो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.23 प्रतिशत हैजो पिछले 30 दिनों में प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है। वह भी पिछले 20 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 55 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।


Post a Comment

Thanks for messaging us. If you have any doubts. Please let me know.

Previous Post Next Post

Offer

<

Mega Offer