-->

अपने जीवन की रीति को भुलाकर अपनी जिंदगी को व्यक्त करने लगती है "नारी"

assam breaking news अपने जीवन की रीति को भुलाकर अपनी जिंदगी को व्यक्त करने लगती है "नारी"
assam breaking news अपने जीवन की रीति को भुलाकर अपनी जिंदगी को व्यक्त करने लगती है "नारी"©Provided by Bodopress/Kajal Sah

 
10 June 2021: assam breaking news, अपने जीवन की रीति को भुलाकर अपनी जिंदगी को व्यक्त करने लगती है "नारी", मैं एक लड़की(female) हु और मेरी सोच भी आज के वक्त की है, मैं जन्मी हुं अपनी मां की कोख से मेरी मां भी एक औरत हैउन्हें भी कुछ नया और बेहतर करने का सपना होगा ,लेकिन वो अपने सपने को मारकर दूसरे के खुशी के लिए अपने जीवन की रीति को भुलाकर अपनी जिंदगी को व्यक्त करने लगती है। 

 

लेकिन वो समय अब नहीं हैआज हमारा भारत ऐसे ही विकसित नहीं हो रहा हैइस साझेदारी लड़के के साथ ही साथ लड़कियो का सबसे बड़ा योगदान हैजिसे हमारा देश आज विकसित देश में एक देश हैआज हमारे भारत देश और कई ऐसे देश है ,जो अपनी पुरानी रूढ़िवादी सोच को बदल क़र हमारे देश की महिलाओं को एक अलग रूप और भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर पहली कदम रखने की पहली किरण दे रहे  हैप्रयास एक ऐसा शब्द है,जो इंसान के अंदर व्यक्तित्व का निर्माण करती है,जब हमारा भारत रूढ़िवादी सोच का था,तब यह सोच बेटियों के प्रति ज्यादा था, अगर बेटी अपने बारे में थोड़ा सोच भी ले तब उन्हें मारा और उनके सपने को भी मिटाया जाता था, अपने परिवार और लोग  क्या कहेंगे ऐसे बातों को सुनकर वो अपने सपने को जीते ही जी मार देती थी,लेकिन वक्त के साथ हर एक चीज़ जरूर बदलता है। 

 

वक्त गुजरता गया ,समय भी भागता चला गया और एक वक्त ऐसा आया जिसे हमारा पुरातन सोच बदलकर एक नई सोच बनी, और यह सब हुआ हमारे देश में कुछ ऐसे विचार के मनुष्य बने जिन्होंने अपने प्रयास और एक बेहतर विचार से लड़कियो को आगे बढ़ने की प्रेरणा दीऔर महान मनुष्य के वजह से हमारा भारत  महिलाओं के शिक्षाउनके अंदर के कला को निखारने एक सुंदर सा मार्ग बन गया।

 

आज हम सभी २१ वी सदी में जी रहे है और आज हमारा भारत स्वंतत्रता की जिंदगी को जी रहा है ,हम नागरिकों को मौलिक अधिकार मिले और इस अधिकार में महिलायों को भी पूरा अधिकार मिला है, और जो भी अधिकार पुरुष को मिले है ,वो आज महिलाओं को मिल रहा है,और उन महिलाओं ने इस अधिकार को पाने के लिए बहुत संघर्ष और कई मुसीबतों से लड़कर अपने अधिकार को पा ली है।  किसी ने सही कहा है,कुछ पाना है ,तो जीवन के राहों में संघर्ष और गिरकर फिर से उठने का जोश होनी चाहिए।

  

आज हमारे देश की कई महिलाएं दूसरे देशों में जाकर अपने देश के लिए कई बेहतर प्रयास करती हैऔर अपने कला को निखार करके अपने देश का हरदम नाम रोशन करती हैं मैं एक लडक़ी हूं और मैं गर्व कह सकती हूं ,मैं अपनी पूरी प्रयास अपने देश के महिलायों के लिए कुर्बान करना चाहती हूं, कठिन कुछ भी नहीं हैं ,सिर्फ दिल में यह बात होनी चाहिये कि मैं पूरी कोशिश करूँगी अपने देश के महिलाओं के लिए कुछ कर पाऊँ

 

जितने भी गरीब लोग हैं, वो अपनी गरीबी के कारण अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पाते मैं पूरी कोशिश करूँगी उन गरीब बच्चों को अपने ज्ञान से उनको अपने शिक्षा को बाट सकू क्योंकि ज्ञान बाँटने कम नहीं होता ,ज्ञान बढ़ता हैं।

 

 भारत के कई ऐसे छोटे - छोटे  देश जहाँ पर अभी तक बालविवाह और लड़कियों के प्रति कुप्रथा जो समाज ,लड़कियों के लिए बेहद घातक है ,और इस समस्या को हल करने के लिए आज के नवजवान को अपने समाज में निवास करने वाली महिलाओं को अच्छे विचार और ज्ञान का अर्थ उन नारियों को समझाना होगा जो  नारी ज्ञान से वंचित हैजिसकी शुरुआत हम अपने समाज से करेंगेस्त्री शिक्षा समाज की एक मजबूत रीढ़ होती है। 

 

क्योंकि स्त्री का संबंध व्यक्ति, परिवार और समाज  सभी से होता हैं, यदि वो अशिक्षित रहेगी तो वो अपने विचार और अपने कर्मो को भी गलत राह पर ले जाएगी ,इसलिए नारियों को पढ़ाना भारत के लोगों का एक परम लक्ष्य होना चाहिए ताकि अब यह नारी यह कह ना सके कि क्या अस्तित्व है,मेरा कोई बताओ ना मुझे यह वाक्य हर नारी को अपने जीवन से मिटाना होगा और अपने अस्तित्व को बनाने के लिए हर एक मुश्किल से लड़ना होगाजिस प्रकार हमारे देश की लक्ष्मी बाई जी ने अपने आप को एक योद्धा बनके हर मुसीबतों को हिम्मत से पार की और उन्होंने अपने वीर बलिदान से हमारे भारत को  एक स्वतंत्र राज्य घोषित कर दी।   

 

                   निकल पड़ी थी,एक नारी on assam news

 

 नए जोश के साथ

 हाथों में तलवार लिए

 घोड़े पर सवार

 दिल में आस किए निकली

 दुश्मन को देने मात

 आई लाख मुसीबत पर ना घबराई वो

 हर नारी को खुद पर विश्वास और कुछ नया करने की जोश होनी है,और जीवन में आये हर मुसीबत को बिना डरे पार करने की जोश हर  नारियों में होनी चाहिए, जिस प्रकार हमारे देश की भारतीय महिला कमला हाशन जी ने दूसरे देश में जाकर एक महिला उपराष्ट्रपति बन गई जो भारत के लिए बहुत ही गर्व पूर्ण बाते है,इनसे हमें यह सीख मिलती है।    

नारी अपने जीवन की रीति को भुलाकर अपनी जिंदगी को व्यक्त करने लगती है "नारी"

Name: kajal sah

Age:15

Class:10

निबंध : नारी female

Post a Comment

Thanks for messaging us. If you have any doubts. Please let me know.

Previous Post Next Post

Offer

<

Mega Offer