-->

How to get your child admitted to Rashtriya Military School

 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कैसे कराएं अपने बच्चे का एडमिशन

साल 2022- 2023 के सत्र से लड़कियां भी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन ले सकती हैं। ऐसे में जानें क्या है मिलिट्री स्कूलों का दाखिले का पूरा प्रोसेस।


सालों से मिलिट्री स्कूल्स अपने अनुशासन और बेहतर एजुकेशन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वो छात्र- छात्राएं जो सेना में अफसर बनना चाहते हैं, उनके लिए मिलिट्री स्कूल सबसे बेहतर होते हैं। हालांकि जानकारी के अभाव के चलते, आम लोगों को इन स्कूलों में एडमिशन लेने के प्रोसेस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे और कितनी फीस में आप भारत के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में अपने बच्चे का दाखिला करा सकते हैं।


भारत में कुल कितने मिलिट्री स्कूल हैं?


भारत में कुल 5 मिलिट्री स्कूल हैं। इन स्कूलों की शुरुआत आजादी के पहले किंग जॉर्ज रॉयल इंडियन मिलिट्री स्कूलों के से शुरू की गई थी। लेकिन साल 1966 में इन स्कूलों का नाम बदलकर ‘मिलिट्री स्कूल’ कर दिया गया। इन स्कूलों में सेना अधिकारियों और सिविलियन्स के बच्च पढ़ सकते हैं।

भारत के 5 मिलिट्री स्कूल-

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेंगलुरु (कर्नाटक)

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर (राजस्थान)

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेलगांव (महाराष्ट्र)

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, चैल (हिमाचल प्रदेश)

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर (राजस्थान)


मिलिट्री स्कूल में कैसे लें एडमिशन?


मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन लेना इतना भी आसान नहीं है। बता दें कि इन स्कूलों में सभी कैटेगरी का अलग-अगल रिजर्वेशन होता है।

 मिलिट्री स्कूल की CET परीक्षा qualified कर इन स्कूलों में एडमिशन लें सकते है।

 बचपन से ही इन स्कूलों में बच्चों को मुख्य रूप से सेना में अधिकारी(NDA) बनने के लिए तैयार किया जाता है। अन्य UPSC सिविल सर्विस(IAS/IPS),JEE IIT,NEET व वैज्ञानिक बनने के लिए भी साथ-साथ तैयार किया जाता है, ताकि बच्चों को सेना व अन्य क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित किया जाए।


मिलिट्री स्कूल में एडमिशन के लिए देना होगा एंट्रेंस एग्जाम


मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा ली जाती है, जिसके जरिए छात्रों का चयन किया जाता है। इन स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए परीक्षाएं होती हैं।


राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल Age Limit


मिलिट्री स्कूल में दाखिला लेने के लिए age limit तय की गई है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 10 से 12 साल होनी चाहिए, वहीं कक्षा 9 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए। 


राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की फीस


राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की फीस सैनिक स्कूलकी तुलना में कम होती है, लेकिन सिविलयन के लिए यहां की फीस ज्यादा है।


OR के बच्चे- 12,000 रुपये

JCOS के बच्चे- 18,000 रुपये

अफसर के बच्चे - 32,000 रुपये

सिविलियन UR,OBC SC ST के बच्चे- 51,000 रुपये

Rashtriya Military School
How to get your child admitted to Rashtriya Military School


Post a Comment

Thanks for messaging us. If you have any doubts. Please let me know.

Previous Post Next Post

Offer

<

Mega Offer