-->

युवा निबंध : आज के हर युवा हमारे भारत के सुनहरे भविष्य है

युवा निबंध : आज के हर युवा हमारे भारत के सुनहरे भविष्य है
युवा निबंध : आज के हर युवा हमारे भारत के सुनहरे भविष्य है: ©Provided by Bodopress

19 Sep 2021: युवा वह अवस्था होती है जब कोई लड़का बचपन की उम्र को छोड़ धीरे-धीरे वयस्कता की ओर बढ़ता है। इस उम्र में अधिकांश युवा लड़कों में एक जवान बच्चे की जिज्ञासा और जोश तथा एक वयस्क के ज्ञान की उत्तेजना होती है। किसी भी देश का भविष्य उसके अपने युवाओं पर निर्भर होता है।

इस प्रकार बच्चों का सही तरीके से पोषण करने पर बहुत जोर दिया जाना चाहिए ताकि वे एक जिम्मेदार युवा बन सकें।

हमारे देश के प्रति हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। हमें समाज की भलाई के लिए एक साथ काम करना चाहिए और देश के सभी युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों को जानने के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए। हमें उन्हें समाज की भलाई में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना चाहिए।

जीवन में निरंतर प्रयास हमें करतें रहना चाहिए क्युकी जीवन में एक प्रयास ही है जो हमें अंदर से मजबूत बनाती है।  क्युकी हर सफल व्यक्ति के पीछे उस व्यक्ति का निरंतर प्रयास छुपा रहता है।  वो व्यक्ति अपनी मेहनत और अपने प्रयास से ही अपने जीवन में आगे बढ़ पाता है। 

इसलिए हर युवा को कभी भी हार मानकर निराश नहीं होना चाहिए,क्युकि जब हम कोशिश करना छोड़ देते है तो कई सारी अवसर हमारे लिए बंद हो जाती है।  एक बार हार मिले, अगर बहुत बार मिले तो हमें अपने जीवन से उस कमियों को हटाना होगा जो हमें  हरा रही है। 

जब हम उन कमियों को मिटा देंगे और कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से हम जरूर ही अपने जीवन में सफल हो पाएंगे इसलिए हमें कभी भी हारकर बैठे नहीं रहना है,अपने हर काम में अपना 100% देना है, जिसके बाद हम जरूर ही अपने जीवन में ऊँची-ऊँची बुलंदी तक पहुंच पाएंगे।

आज के हर युवा हमारे भारत के सुनहरे भविष्य है अगर आज वो मेहनत, निरंतर प्रयास करते है, अपने भारत देश को विकसित बनाने में तब जरूर ही भारत देश और विकसित देशों से कंधे में कंधे मिलाकर आगे बढ़ सकता है।  सिर्फ जरूरत है कि आज के हर युवा में जागरूक कि भावना को जगाने कि जरुरत हैं, क्युकी आज के ज्यादा तर युवा अपना ज्यादा से ज्यादा समय दे देते है। 

तकनीकी से बनी वस्तुओं में जैसे स्मार्ट फ़ोन में गेम खेलते रहना, फिजूल के वीडियोस देखते रहना, टीवी पर अपना समय गवाते रहना, अगर आज के युवा अपना कीमती समय इन कार्यों के लिए देंगे तो हमारा भारत देश कैसे आगे निकलेगा? अगर  हर युवा निरंतर प्रयास करना ही छोड़ देते तो हमारे देश दूसरे देशों से कब आगे बढ़ पायेगा, अब हर युवा को समझने कि आवश्यकता है, कि तकनीकी के ज्यादा उपभोक्ता नहीं अब निर्माण कर्ता बनने कि भी आवश्यकता है। 

अपने भारत देश को विकसित कराने के लिए हर युवा को कभी भी अपनी मेहनत और प्रयास से रुकना नहीं चाहिए, एक दिन ऐसा भी आएगा विकसित और निरंतर प्रयास एक दिन भारत आगे होगा।

धन्यवाद : काजल साह : स्वरचित

ALSO READ: राज्यों/केंद्रेट में COVID-19 वैक्सीन उपलब्धता पर अद्यतन, 78.58 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की गई

Post a Comment

Thanks for messaging us. If you have any doubts. Please let me know.

Previous Post Next Post

Offer

<

Mega Offer